संवाददाता@बद्री प्रसाद……

सदर विकास खंड के मारकुंडी ग्राम सभा में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी लंबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुरज यादव के संचालन में यह प्रतियोगिता बालक-बालिकाओं के सीनियर, जूनियर और सब- जूनियर वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है।
सत्र 2026, 15 अगस्त के शुभ अवसर पर विगत वर्षों दौड़ की भांति इस वर्ष भी मारकुण्डी मे ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार, सीनियर और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 5 किमी लंबी दौड़ तथा सब- जूनियर वर्ग के लिए 3 किमी दौड़ का आयोजन होगा।पहली दौड़ सुबह 8 बजे मारकुंडी मुख्य राजमार्ग गुरमा मोड़ से मारकुंडी पंचायत भवन मीना बाजार तक होगी।

दूसरी दौड़ मारकुंडी-कोनियवा से पंचायत भवन मीना बाजार तक होगी।तीसरी दौड़ गुरमा पुलिस चौकी से पंचायत भवन मीना बाजार तक आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को साइकिल, ट्रैक सूट और सम्मानजनक पुरस्कार दिए जाएंगे।

इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम, पता और संपर्क नंबर मारकुंडी पंचायत सचिवालय मीनाबाजार में दर्ज करा सकते हैं या मोबाइल नंबर 6388424121 और 6388094583 पर संपर्क कर नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, शारीरिक फिटनेस बढ़ाना और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाना है।








