• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2000-2009 तक शाहरुख खान ने दी 5 जबरदस्त फिल्में, कभी प्यार में तड़पे तो कभी बन बैठे विलेन, सब थीं ब्लॉकबस्टर

Admin by Admin
October 6, 2026
in मनोरंजन
0
2000-2009 तक शाहरुख खान ने दी 5 जबरदस्त फिल्में, कभी प्यार में तड़पे तो कभी बन बैठे विलेन, सब थीं ब्लॉकबस्टर


Last Updated:October 06, 2026, 20:27 IST

Shah Rukh Khan’s 2000’s Best Movies on Netflix: शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से एक ब्लॉकबस्टर दी है तो क्लट क्लासिक भी. वह 30 साल के करियर में कभी हीरो तो कभी खलनायक भी बनते दिखे. चलिए आज आपको उनकी 2000 के दशक की फिल्मों के बारे में बताते हैं जब वह रोमांस के अलावा दूसरे जॉनर की फिल्मों में भी नजर आए.

शाहरुख खान ने 90 के दशक में खूब राज किया. कभी वह रोमांस के किंग कहलाए तो कभी बादशाह. 30 सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. सबसे अमीर एक्टर भी हैं तो टेलेंटिड भी. आपने शाहरुख खान की 90 के दशक की तो कई फिल्में देखी होंगी. लेकिन आज बात होगी 2000s की फिल्मों की. जब वह अलग अलग जॉनर की फिल्मों में दिखे. (Image: Movie scene)

शाहरुख खान ने साल 2000 से 2009 तक डिफरेंट जॉनर की फिल्मों में काम किया. कभी ट्रेजेडी कहानी तो कभी स्पोर्ट्स ड्रामा. बस एक बात कॉमन थी ये फिल्में जबरदस्त हिट भी हुई. चलिए आपको शाहरुख खान की ऐसी 5 फिल्मों से रूबरू करवाते हैं. जिसमें डॉन, देवदास, वीरजारा, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम शामिल है. (Image: Movie scene)

शुरुआत करते हैं साल 2006 की डॉन से. जिसने शाहरुख खान के करियर में चार चांद लगा दिए. फिल्म में डबल रोल में वह नजर आए. वह डॉन भी बने और विजय का रोल भी अदा किया. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 1978 की अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म डॉन का ही रीमेक थी. नई डॉन में शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी से लेकर ईशा कोप्पिकर, ओम पुरी जैसे सितारे भी नजर आए. इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Image: Movie Scene)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस वाली देवदास की आजतक तारीफ होती है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई ये फिल्म यूट्यूब पर इरॉस यूनिवर्स के चैनल पर है जिसे दर्शक देख सकते हैं. देवदास एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, किरण खेर से लेकर कई अन्य सितारे नजर आए. ये फिल्म बंगाली नोवल पर आधारित थी. बॉक्स ऑफिस पर इसके गाने से लेकर कहानी तक सब हिट हुए थे. (Image: Poster)

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीरजारा फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई जोकि नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी वीरजारा एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसकी जमकर तारीफ होती है और जबरदस्त हिंदी सिनेमा की फिल्मों में गिनी जाती है. ये एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री ने दिल जीता. मदन मोहन-संजीव कोहली के म्यूजिक में इसके गाने भी ब्लॉकबस्टर रहे थे. (Image: YRF)

रोमांस ही नहीं इस दशक में शाहरुख खान ने स्पोर्ट्स फिल्म चंक दे इंडिया में भी काम किया. ये भी सुपरहिट फिल्म थी जिसे आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली. नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म को यश चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया था. जिसमें भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम और कोच की कहानी को दिखाया जाता है. फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया तो जयदीप साहनी ने लिखा. (Image: Poster)

ओम शांति ओम को रेड चिलीज एंटरटेंनमेंट ने प्रोड्यूस किया था जिसमें दिखाया जाता है कि कैसे 1970s में एक्टर फीमेल सुपरस्टार शांति को दिल दे बैठता है. फिर कहानी 30 साल आगे बढ़ती है जब वह सुपरस्टार ओम कपूर के रूप में जन्म लेता है. इस फिल्म का टाइटल सुभाष घई की कर्ज के गाने से लिया गया है. (Image: Poster)

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 में रिलीज हुई जिसे फराह खान ने बनाया और सुपरहिट फिल्म नसीब हुई. इस मसाला फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी. इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 06, 2026, 19:43 IST



Source link

Post Views: 2
Previous Post

दिवाली से पहले जगमग ही अयोध्या नगरी, देखिए खूबसूरत लाइटिंग की 7 मनमोहक तस्वीरें

Next Post

रिकॉर्ड 102 खिताब… नोवाक जोकोविच चीन में बने चैंपियन, फेडरर के महारिकॉर्ड से एक कदम दूर

Next Post
रिकॉर्ड 102 खिताब… नोवाक जोकोविच चीन में बने चैंपियन, फेडरर के महारिकॉर्ड से एक कदम दूर

रिकॉर्ड 102 खिताब... नोवाक जोकोविच चीन में बने चैंपियन, फेडरर के महारिकॉर्ड से एक कदम दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.