चूर्क/सोनभद्र (संजय सिंह)…..

चुर्क में बीती रात वार्ड नंबर 10 निवासी एक युवक से कुछ युवकों का आपसी विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक रूप ले लिया, घटना वार्ड नंबर 7 स्थित रामलीला मैदान गेट के पास की है, जहां वार्ड नंबर 10 के रहने वाले मेराज कुरैशी पुत्र महमूद कुरैशी उम्र लगभग 30 वर्ष की कुछ युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने मेराज कुरैशी की पिटाई शुरू कर दी, उस मारपीट में मेराज को गंभीर चोटें आई, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट रुकवाई तथा घायल मेराज को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेराज की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।