संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के एन टी पी सी रिहंद आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिल सवार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए वही दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

पीआरबी 112 और राहगीरो के सहयोग से घायलों को एन टी पी सी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रामनरेश 32 पुत्र पेबारू,तहसीलदार उर्फ गुड्डु 28 पुत्र शिवमंगल निवासी गण डोडहर को रेफर कर दिया गया वही अरुण पुत्र सियाराम का इलाज कर छोड़ दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों के परिजनों को खबर दिया गया तो सुनकर चीख पुकार मच गया।बताया जा रहा हैं कि बरसात हो रहा था दोनों तेज रप्तार में जा रहे थे अचानक अनियंत्रित होकर जबरजस्त भिड़ंत हो गई।प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो गंभीर है जिन्हें रेफर कर दिया गया है अभी किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है मिलने पर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।







