संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत करगरा के में 1 अगस्त को मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लल्लू सहनी (55) पुत्र राम प्यारे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिला अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार रात में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

गौरतलब है कि 1 अगस्त को करगरा के पास सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान लल्लू सहनी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।







