संवाददाता@रामकेश यादव…..

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकी गांव के एक तेईस वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होगया सूचना पाते ही स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्की बस देवा गांव निवासी महेश यादव पुत्र 23वर्ष पुत्र शंभू यादव यादव अपनी पत्नी को ससुराल पहुंचा कर घर वापस आ रहा था कि ज्योही दिलाही गांव के राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचा कि ट्रेलर से ओवरटेक करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया ।

जिससे उसको गंभीर चोटे आ गई घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पीआरबी पुलिस को सूचित किया लोगों की सहायता से उसे जिला अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।