• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

35 डिग्री पारा, 85% उमस और जहरीली हवा… मानसून जाते ही दिल्ली-NCR में दोहरी आफत

Admin by Admin
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
35 डिग्री पारा, 85% उमस और जहरीली हवा… मानसून जाते ही दिल्ली-NCR में दोहरी आफत

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

35 डिग्री पारा, 85% उमस और जहरीली हवा… मानसून जाते ही दिल्ली-NCR में आफत

Last Updated:October 03, 2026, 11:36 IST

Delhi NCR Weather: मानसून की विदाई होते ही दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ी हो गई है. राजधानी और सटे इलाकों में अब तपती धूप, उमस भरी गर्मी और स्मॉग का तिहरा वार शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिके रहने के साथ नमी का स्तर 85 फीसदी तक पहुंच सकता है.

35 डिग्री पारा, 85% उमस और जहरीली हवा... मानसून जाते ही दिल्ली-NCR में आफतZoom

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई में भारी उछाल देखने को मिला है. (पीटीआई)

Delhi-NCR AQI Report: मानसून के खत्म होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों और वायु गुणवत्ता के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि अब गर्मी और प्रदूषण दोनों मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं. राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खराब होता जा रहा है. मौसम विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान चढ़ता रहेगा. 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

4 अक्टूबर को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर स्थिर रहेगा, लेकिन नमी बढ़कर 85 से 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस होगी. 6 से 8 अक्टूबर के बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. 6 अक्टूबर को पारा 33 डिग्री और 7-8 अक्टूबर को 32 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. हालांकि, 7 और 8 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन नमी 85 से 75 प्रतिशत तक रहेगी.

मौसम में बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 150 से 200 के बीच यानी ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में है. दिल्ली के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलीपुर में एक्यूआई 198, आनंद विहार में 143, अशोक विहार में 134, आया नगर में 149, बवाना में 185, बुराड़ी क्रॉसिंग में 173, कैंटोनमेंट एरिया में 146, चांदनी चौक में 178 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 144 दर्ज किया गया है. लेकिन नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ की ओर बढ़ चुकी है.

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 217, सेक्टर-62 में 222, सेक्टर-1 में 202 और सेक्टर-116 में 216 दर्ज किया गया. यहां सभी सक्रिय स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता खराब है. गाजियाबाद में हालात और भी खराब हैं. गोविंदपुरम में एक्यूआई 173 और इंदिरापुरम में 138 है. लेकिन लोनी में एक्यूआई 252, संजय नगर में 217, वसुंधरा में 219 और वेव सिटी में एक्यूआई 291 तक पहुंच गया है. मानसून की विदाई के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है. नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 200 से ऊपर पहुंच चुका है, जो आने वाले दिनों में ‘रेड लाइन’ को पार करने की ओर अग्रसर है. विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार कम होने और तापमान बढ़ने के कारण प्रदूषक कण हवा में जमा हो रहे हैं.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2026, 11:35 IST

[ad_2]

Source link

Views: 31
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डिब्बे बनाने वाले की बिटिया का स्वर्णिम निशाना, 4 दशक का सूखा खत्म कर रचा इतिहास, बनीं एशियन चैंपियन

Next Post

बड़े स्टार्स ही नहीं उनके कुत्तों के भी होते हैं चोचले, CID के दया ने खोली पोल-‘वो मेकअप करते, नैनी के साथ घूमते’

Next Post
बड़े स्टार्स ही नहीं उनके कुत्तों के भी होते हैं चोचले, CID के दया ने खोली पोल-‘वो मेकअप करते, नैनी के साथ घूमते’

बड़े स्टार्स ही नहीं उनके कुत्तों के भी होते हैं चोचले, CID के दया ने खोली पोल-'वो मेकअप करते, नैनी के साथ घूमते'

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement