Last Updated:
सीआईडी से घर-घर में पहचान बनाने का बाद दयानंद शेट्टी ने फिल्मों का रुख किया. एक्टर सिंघम 2 में भी दिखे थे. दयानंद शेट्टी ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो पर शिरकत की. इस चैट शो के दौरान एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सितारों के चोचलों और नखरों पर अपनी राय रखी. वो बताते हैं कि सितारों के साथ ही उनके कुत्तों के भी काफी नखरे रहते हैं. वो सेट पर नैनी के साथ आते हैं.
दयानंद शेट्टी ने सितारों के नखरों पर अपनी राय रखी.
नई दिल्ली. बीते काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के चोचलों पर बात होती आई है. फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर्स का कहना है कि इन दिनों सितारों के नखरे बढ़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म का खर्च बढ़ रहा है. अब सीआईडी में दया का किरदार अदा करने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी ने भी लेटेस्ट इंटरव्यू में इन बातों पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि कैसे बड़े सितारों के कुत्ते भी सेट पर नखरे दिखाते हैं. साथ ही उनका कहना है कि कुछ सितारों के कुत्ते भी सेट पर मेकअप लगाकर घूमते हैं.
सीआईडी में दया का किरदार अदा करने वाले दयानंद शेट्टी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. सिद्धार्थ ने दयानंद शेट्टी से फिल्मी सितारों के व्यवहार के बारे में पूछा. उन्होंने पूछा कि बड़े सितारों का सेट पर रवैया कैसा होता है. इसपर एक्टर कहते हैं कि सितारों को हमेशा से पता रहता है कि वो बड़ा नाम है. शायद उनकी परवरिश ही ऐसी होती है जिससे उन्हें लगता है कि अगर वो शो ऑफ या दिखावा नहीं करेंगे तो लोग उन्हें सीरियसली नहीं लेंगे.
दयानंद शेट्टी ने खोली सितारों की पोल
सिद्धार्थ कनन के साथ बात करते हुए दया ने कहा कि कई सितारे सेट पर अपने कुत्तों को भी साथ लाते हैं. वो शॉट्स के बीच में अपने कुत्तों के साथ समय बिताते हैं. उनके कुत्तों की देखभाल के लिए सेट पर नैनी भी रहती है. वो सेट पर शॉट्स के बीच में कुत्तों को एक्टर्स के पास लाती है. वो कहते हैं कि नैनी कुत्तों को सेट पर लाती हैं, उन्हें अच्छे कपड़े पहनाती हैं. दया का कहना है कि नैनी कुत्तों को मेकअप लगाकर और सनग्लासेस लगाकर घुमाने ले जाती हैं.
दयानंद ने दी इन बातों पर ध्यान न देने की नसीहत
सितारों के कुत्तों के चोचले के बारे में बात करते हुए दयानंद शेट्टी कहते हैं कि अगर आप इन चीजों के बारे में ज्यादा सोचेंगे तो आपको ज्यादा फर्क पड़ेगा. अगर आप ज्यादा ध्यान नहीं देंगे तो किसी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. वो कहते हैं कि अगर आप इस बात पर ध्यान देंगे तो ऐसा लगेगा कि कुत्ता बहुत भाग्यशाली है.
बता दें, इससे पहले अनुराग कश्यप, सूजित सरकार समेत कई दिग्गज फिल्ममेकर्स फिल्मी सितारों के बढ़ते चोचले के बारे में बात कर चुके हैं. उनका कहना था कि फिल्मी सितारों के नखरे के चलते फिल्म की कीमत में भारी इजाफा हो जाता है क्योंकि ये सारे खर्च फिल्म प्रोड्यूसर्स को उठाने पड़ते हैं. वहीं कृति सेनन, वरुण धवन सितारे भी इस बात का सपोर्ट कर चुके हैं कि एक्टर्स को असल में इतनी बड़ी टीम की कोई जरूरत नहीं होती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

