Last Updated:
Kumkum Mahod create history: 17 साल की महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. कुमकुम ने महिलाओं की इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है. कुमकुम ने इससे पहले महिलाओं की टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया था. एशियन गेम्स में भारत की पदकों की संख्या 77 पर पहुंच गई है. जिसमें 17 गोल्ड शामिल हैं.
कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास.
नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दिन की शुरुआत भारत ने धमाकेदार अंदाज में की. भारत की युवा महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय महिला ने इस इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया है. कुमकुम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया की तीरंदाज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस एशियन गेम्स में भारत का यह 17वां गोल्ड मेडल है. इस मेडल से भारत के पदकों की संख्या 77 पर पहुंच गई है.
एक बेहद ही रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले फाइनल मुकाबले में कुमकुम मोहोद (Kumkum Mohod) अपनी दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी ओह येजिन को शूटऑफ में मात दी. इस ऐतिहासिक और शानदार जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के आखिरी दिन की शुरुआत एक स्वर्णिम कामयाबी के साथ हुई है.
कुमकुम मोहोद सेमीफाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन की मजबूत प्रतिद्वंद्वी झू जिंगयी को 6-2 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. इस युवा भारतीय सनसनी का सफर इस इवेंट में बेहद प्रभावशाली रहा है. सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एक बहुत बड़ा उलटफेर किया था. कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की मौजूदा विश्व चैंपियन और पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कांग चेयॉन्ग को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था.
फाइनल में पहुंचने के साथ कुमकुम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया. यह कोटा देश को मिलता है. कुमकुम ने झू को 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से हराया और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय रिकर्व तीरंदाज बन गई. कुमकुम ने पहला सेट 9, 10 और 9 के स्कोर से जीता. दूसरे सेट में दोनों तीरंदाजों ने तीनों निशाने इनर 10 में लगाए. तीसरा सेट भी बराबरी पर रहा. आखिरी सेट में कुमकुम ने 29-28 से जीत दर्ज की .
इससे पहले, कुमकुम का क्वार्टर फाइनल के अहम मुकाबले में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कांग चेयॉन्ग जैसी मजबूत और अनुभवी प्रतिद्वंद्वी से था. कुमकुम ने इस कठिन चुनौती को बेहद शानदार अंदाज में पार करते हुए चैंपियन खिलाड़ी को 6-4 से मात दी और सेमीफाइनल में शान से अपनी जगह पक्की कर ली. दबाव वाले इस मैच में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी को हराना कुमकुम की शानदार फॉर्म और मानसिक मजबूती को दर्शाता है. विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग को क्वार्टर फाइनल में 6-4 से हराया था. कुमकुम ने महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण भी अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ जीता था. इसके बाद धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित जोड़ी का रजत जीता.
About the Author

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ें

