बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)
__बकरिहवा से बीजपुर करीब 20 किलोमीटर से ज्यादा की सड़क हो गई खत्म
__जब काम नहीं आया जिले का बजट, अब केंद्रीय मंत्री से आस

समाज कल्याण अनुसूचित एवं जन जाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गोंड ने वर्षों से गढ्ढे के रूप में तब्दील हो चुकी सड़क को फोर लेन बनवाए जाने को लेकर नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को पत्रक सौंप कर सोनभद्र के मुर्धवा मोड से अंबिकापुर छत्तीसगढ़ एवं बभनी मोड़ से बीजपुर एम पी सीमा तक फोरलेन सड़क बनवाए जाने की मांग किया है ।उन्होंने दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सड़क की स्थित एकदम से खराब है जिसको बनवाया जाना अतिआवश्यक है।

सोनभद्र के राज्य मंत्री संजीव गोंड के द्वारा उठाए गए इस कदम को क्षेत्र वासियों ने सराहनीय कदम बताया, कहा इससे उम्मीद जग गई है कि केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में आने के बाद निश्चित ही इस समस्या का समाधान होगा जो आम आवाम की समस्या बनी हुई है।