मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा-चोपन मुख्य मार्ग पर स्थित नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच का 3 किलोमीटर का दायरा हादसों का डेंजर ज़ोन बन चुका है। प्रत्येक वर्ष यहाँ दर्जनों दुखद सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई मासूम और बेकसूर जिंदगियों का असमय अंत हो जाता है। पूरे शहर का जनमानस इन लगातार हो रही मौतों से आहत और व्यथित है। इसे महज़ ‘सामान्य सड़क दुर्घटना’ मानकर अब और नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को जीवन की सुरक्षा के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छात्र नेता जनसेवक विजय शंकर यादव के नेतृत्व में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। हाथों में जागरूकता पोस्टर लेकर आवागमन कर रहे लोगों से यातायात नियमों के पालन की भावुक अपील की।

आपका जीवन है, संभालना भी आपको ही पड़ेगा
जनसेवक विजय शंकर यादव ने आमजन को जागरूक करते हुए कहा:
इस मार्ग पर अत्यधिक व्यस्तता के साथ-साथ वाहनों की तीव्र गति बनी रहती है। स्वयं से जागरूक होना पड़ेगा। यह आपका जीवन है और इसे सुरक्षित रखने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी भी आपकी अपनी है। नेता जी चौक से गजराज नगर कि दूरी मात्र 3 किलोमीटर है के जानलेवा सड़क पर वाहनों की गति सीमा अधिकतम 20 या 30 किमी/घंटा रखें ताकि अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके। संगठन अपने दिनचर्या से समय निकाल कर आम जनों को सदैव जागरूक कर रहा है।
संस्थान ने स्थानीय प्रशासन से भी इस मार्ग पर गति-नियंत्रक (स्पीड ब्रेकर), संकेतक और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि ओबरा-चोपन मार्ग को हादसों से मुक्त बनाया जा सके। संगठन के छोटू चौधरी वीरेंद्र शर्मा अफजाल अहमद अमरनाथ संदीप तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।








