करमा/सोनभद्र (रामकेश यादव)…..

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पापी के दलित बस्ती में खड़ंजा न बनने से कीचड़ में जाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पापी के हरिजन बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों के लिए अभी तक खड़ंजे की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई है ।
जिससे ग्रामीण कीचड़ युक्त रास्ते से होकर गुजरते हैं, ग्रामीण बैजनाथ, राजेंद्र, शंकर, राम जी, प्रदीप ,चंद्र भारती, गोरख आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों की बस्ती में ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक मोरंग और खड़ंजे की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे जब भी बारिश होती है कीचड़ हो जाता है कीचड़ से होकर के हम लोग गुजरने के लिए मजबूर हैं। जिसकी शिकायत हम लोग संबंधित को भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया है।
इस संदर्भ में ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह ने बताया कि बजट का अभाव है। जैसे-जैसे बजट आ रहा है वैसे-वैसे काम आवश्यकता अनुसार कराये जा रहे हैं बजट आने पर वहां का भी रोड बन जाएगा।