संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

स्थानीय पावर प्रोजेक्ट के एमजीआर क्षेत्र में मंगलवार सुबह लोको ड्राइवर, सहायक लोको ड्राइवर और अटेंडेंट कर्मचारियों ने अधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते एमजीआर की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया, जिससे कोयला परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ा है|
आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है की अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान उनके साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया गया। इससे आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने की सूचना मिलते ही परियोजना के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी थी। आंदोलन के चलते एमजीआर का संचालन बाधित रहने से परियोजना की नियमित गतिविधियां प्रभावित होती रही है| इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो सका|





