संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी के टोला संचिराडाड में मंगलवार की दोपहर में बारिश के साथ तेज़ गरज चमक हो रहा था। इसी दौरान घर में पर छोटेलाल भारती पुत्र जागीरथी भारती उम्र करीब 34 वर्ष आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए।
आनन-फानन में परिजनो ने पी आर बी पुलिस 112 को सूचना दी । सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी तत्परता से युवक को लेकर धनवंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंद नगर लाकर भर्ती कराए। जहा ईलाज के दौरान कुछ देर में दम तोड दिया। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनो में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर शव को शीत गृह में रखवा दिया।

बुधवार को अग्रिम विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेजा जाएगा। वहीं कुछ दूर पर उसकी लड़की रीया पुत्र छोटेलाल उम्र 12 वर्ष को भी मामूली झटका लगा है। जो सुरक्षित बच गई, इस बाबत एस ओ राजेश कुमार सिंह ने बताया की आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।





