• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. परियोजना प्रमुख ने ‘रन फॉर डीएवी’ को दिखाया हरी झंडी

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.….


रिहंदनगर एनटीपीसी परिसर में स्थित संस्कार युक्त शिक्षा के लिए प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ‘रन फॉर डीएवी’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) पी के नायक, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अपर महाप्रबंधक राजेश बोई पाई, उपमहाप्रबंधक प्रदीप कुमार, रंगा रेड्डी, रोशन कुमार के साथ परियोजना के अनेकानेक वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालते हुए सोनशक्ति स्टेडियम के सामने गांधी जी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए।

उसके बाद एनसीसी कैडेट्स (कंपनी सार्जेंट मेजर) पल्लवी सिंह ने परियोजना प्रमुख को सलामी देते हुए अभिनंदन किया। तदुपरांत पंक्तिबद्ध खड़े विद्यार्थियों को परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए ‘रन फॉर डीएवी’ के लिए रवाना किया। यह दौड़ संगम क्लब से डीएवी स्कूल तक दो किलोमीटर तक चली। बच्चों के साथ शिक्षक- शिक्षिकाएं भी दौड़ में उत्साह से शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परियोजना परिसर के सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा में जगह-जगह मुस्तैदी से तैनात रहे। सभी छात्र-छात्राएं दौड़ते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां विजयी विद्यार्थी संजय सिंह चंदेल, संकल्प गुप्ता, ध्रुव वत्स, रंजु कुमारी, दीपिका कुमारी एवं कुमारी तारा को प्राचार्य राजकुमार ने मेडल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्थित गांधी जी की विशाल प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर प्राचार्य राजकुमार एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को सहृदय नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गांधी जी के विचारों को विशेषकर स्वच्छता एवं सेवा भाव को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है तथा विद्यार्थियों में खेल भावना,अच्छे स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। डॉ आर के झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एस पी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, मीना सिंह, शगुफ्ता शबनम, डी सी शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, संदीप दुबे, माधुरी यादव, नम्रता चौधरी, पूजा सिंह, कंचन कुमारी, अलीशा सिंह, बबिता कन्नौजिया, कीर्ति सिंह, श्रेया पाठक आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

Post Views: 26
Previous Post

अभिषेक बच्चन ने बर्थडे पर शूट किया था ‘कजरा रे’ गाना, बोले- ऐश्वर्या राय और पिता संग 4 घंटे तक चली थी डांस पार्टी

Next Post

कौन हैं सुजीत कलकल? जिन्हें बनना था इंजीनियर, पर कुश्ती के लिए नहीं की JEE की तैयारी, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Next Post
कौन हैं सुजीत कलकल? जिन्हें बनना था इंजीनियर, पर कुश्ती के लिए नहीं की JEE की तैयारी, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

कौन हैं सुजीत कलकल? जिन्हें बनना था इंजीनियर, पर कुश्ती के लिए नहीं की JEE की तैयारी, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.