Last Updated:
एशियन गेम्स 2026 में सुजीत कलकल ने रेसलिंग में भारत को 15वां गोल्ड मेडल दिलाया. फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में सुजीत ने ताजिकिस्तान के वर्ल्ड मेडलिस्ट पहलवान अब्दुलमजीद कुडिएव को पहले हाफ में 2-9 से पिछड़ने के बाद हराया. इस तरह एशियन गेम्स में सुजीत ने भारत को रेसलिंग में पहले गोल्ड मेडल दिलाया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुजीत कलकल.
एशियन गेम्स में सुजीत कलकल ने रेसलिंग में जीता गोल्ड
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में सुजीत कलकल ने भारत के लिए 15वां गोल्ड मेडल जीता. ताजिकिस्तान के स्टार रेसलर अब्दुलमजीद कुडिएव के खिलाफ सुजीत ने 10-9 से जीत हासिल की. सुजीत कलकल के लिए ये जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी. खेल के पहले हाफ में सुजीत तजाक पहलवान के सामने बुरी तरह से पिछड़ गए थे. सुजीत पहले हाफ में 2-9 से पीछे थे, लेकिन यहां से भारतीय पहलवान ने अद्भुत वापसी करते हुए न सिर्फ अपने विरोधी को हराया बल्कि एशियन गेम्स 2026 में भारत को रेसलिंग में पहला गोल्ड मेडल भी दिलाया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं रेसलिंग के गोल्डन बॉय सुजीत कलकल.
First gold for India in wrestling since 2018 – Sujeet 🇮🇳
