• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अभिषेक बच्चन ने बर्थडे पर शूट किया था ‘कजरा रे’ गाना, बोले- ऐश्वर्या राय और पिता संग 4 घंटे तक चली थी डांस पार्टी

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
अभिषेक बच्चन ने बर्थडे पर शूट किया था ‘कजरा रे’ गाना, बोले- ऐश्वर्या राय और पिता संग 4 घंटे तक चली थी डांस पार्टी


Last Updated:October 02, 2026, 16:25 IST

अभिषेक बच्चन ने साल 2005 में आई अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के साथ इस गाने को शूट करना किसी काम जैसा नहीं, बल्कि एक फैमिली डांस पार्टी जैसा था. जब उनसे ‘कजरा रे 2.0’ बनाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं, बस अब किसी को ऐश्वर्या और उनके डैड को इसके लिए मनाना होगा.

ख़बरें फटाफट

अभिषेक ने 'कजरा रे' शूट का बताया किस्सा, बोले- 4 घंंटे चली थी डांस पार्टीZoom

‘कजरा रे’ गाने में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के साथ ‘बंटी और बबली’ (2005) फिल्म में काम किया था. इस मूवी का ‘कजरा रे’ गाने का बड़ा सुपरहिट साबित हुआ था. खास बात है कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आई थीं. अभिषेक बच्चन आज भी ‘कजरा रे’ को अपने करियर के सबसे यादगार गानों में से एक मानते हैं. हाल ही में इस आइकॉनिक ट्रैक की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अभिषेक ने एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग किसी कोरियोग्राफी जैसी बिल्कुल नहीं थी, बल्कि यह तो ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के साथ करीब चार घंटे चली एक जबरदस्त डांस पार्टी थी.

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी और गाने की शूटिंग में इतना मजा किया होगा, जितना ‘कजरा रे’ में आया था. वह तो बस एक बड़ी और खुशहाल पार्टी जैसा माहौल था. हम सबने इसे बेहद एन्जॉय किया. मुझे आज भी याद है कि जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, उस दिन मेरा जन्मदिन भी था और पूरे सेट पर इसे सेलिब्रेट किया गया था.’

कैसे हुई थी ‘कजरा रे’ गाने की शूटिंग

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि निर्देशक शाद अली ने माहौल को पूरी तरह कूल रखा था. उन्होंने बस गाना बजा दिया और अगले चार घंटों तक अमिताभ, ऐश्वर्या और अभिषेक बिना किसी फिल्टर के केवल डांस करते रहे. शाद ने उसी मस्ती और ऑन-सेट जश्न के रियल शॉट्स को शूट किया और गाने के बीच-बीच में इस्तेमाल कर लिया.

अभिषेक बच्चन के दिल के करीब है गाना

‘कजरा रे’ को सदाबहार आइकॉनिक गाना बताते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और इसे शूट करते वक्त उन्होंने जमकर एन्जॉय किया था. उन्होंने माना कि इस गाने से उनकी ढेरों खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस गाने के 2.0 वर्जन काम करना चाहेंगे, तो अभिषेक ने खुशी-खुशी कहा कि मुझे यह बहुत पसंद आएगा. मैं तो इसके लिए बिल्कुल तैयार हूं. बस आपको ऐश्वर्या और मेरे डैड (अमिताभ बच्चन) को इसके लिए मनाना पड़ेगा.

साल 2005 में रिलीज हुई थी ‘बंटी और बबली’ फिल्म

बताते चलें कि साल 2005 में आई हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का यह सुपरहिट ट्रैक आज भी लोगों की जुबान पर है. इस हाई-एनर्जी डांस नंबर में पहली बार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तिकड़ी एक साथ स्क्रीन पर थिरकती नजर आई थी. शंकर-एहसान-लॉय के धांसू म्यूजिक, गुलजार के आइकॉनिक बोल और अलिषा चिनॉय, शंकर महादेवन-जावेद अली की आवाज ने इस गाने को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बना दिया था.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 02, 2026, 16:23 IST





Source link

Post Views: 5
Previous Post

Noida Sports City: 14 साल बाद फिर जगी उम्मीद, 70% जमीन पर बनेंगे स्टेडियम और गोल्फ कोर्स, अथॉरिटी ने मांगे सुझाव

Next Post

बीजपुर. परियोजना प्रमुख ने ‘रन फॉर डीएवी’ को दिखाया हरी झंडी

Next Post

बीजपुर. परियोजना प्रमुख ने 'रन फॉर डीएवी' को दिखाया हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.