• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी बाजार में दुर्गा पूजा समिति गठित, अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष और प्रदीप जायसवाल संरक्षक बने

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


..नवरात्र में पूजा-अर्चना के साथ देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील


चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में आगामी नवरात्र को लेकर शुक्रवार को दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप जायसवाल को संरक्षक तथा अशोक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील कुमार अग्रहरी को उपाध्यक्ष और ज्ञानचंद अग्रहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा श्रवण कुमार गुप्ता एवं विनय कुमार गुप्ता को महामंत्री, जबकि गौतम शर्मा, अनिल अग्रहरी एवं इंद्रदेव पांडेय को मंत्री बनाया गया। समिति में जगदंबा जायसवाल, नीरज अग्रहरी, राम जानकी, संदीप अग्रहरी एवं राजू गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आशीष गुप्ता, मंदीप अग्रहरी, करन अग्रहरी, मोनू यादव, विशाल केशरी एवं संतोष गुप्ता को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र के सभी धार्मिक आयोजनों को आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद अग्रहरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति गठन के साथ ही मारकुंडी बाजार में नवरात्र आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

Post Views: 23
Previous Post

सोनभद्र. गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Next Post

मेरठ के अघेरा गांव के शहद की मिठास पहुंचेगी मॉरीशस, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में रैंट्रोव हनी को मिले नए विदेशी खरीदार

Next Post
मेरठ के अघेरा गांव के शहद की मिठास पहुंचेगी मॉरीशस, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में रैंट्रोव हनी को मिले नए विदेशी खरीदार

मेरठ के अघेरा गांव के शहद की मिठास पहुंचेगी मॉरीशस, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में रैंट्रोव हनी को मिले नए विदेशी खरीदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.