• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास, युवक की बहादुरी और पुलिस की सक्रियता से बची विवाहिता

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)……


पिपरी थाना क्षेत्र के रिहंद बांध के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घरेलू कलह से आजिज होकर एक विवाहिता ने सोमवार की दोपहर रिहंद बांध के सामने स्थित श्मशान घाट से रेणु नदी में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि महिला के पानी में कूदते ही वहां मौजूद युवक कुबेर ने साहस दिखाते हुए तत्काल ट्यूब लेकर नदी में छलांग लगा दी।

उसने महिला का लगातार पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर महिला दिखाई दी। युवक ने हिम्मत करके महिला को पकड़ लिया और पीछे से आ रही नाव पर उसे चढ़वा दिया। इस दौरान युवक ट्यूब के सहारे तीन से चार किलोमीटर तक नदी में बहता हुआ आगे बढ़ा। रिहंद बांध पर बनी सभी 6 टरबाइन के चलने से नदी में पानी का बहाव काफी तेज था।

जिसके कारण युवक ट्यूब से काफी तेजी से आगे बढ़ता गया।इधर सूचना पाकर पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई। हिंडालको के समीप रिवर साइड पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस साहसिक कार्य से महिला की जान बच गई।

घटना स्थल पर चौकी प्रभारी राजेश चौबे, जी.के. मदान, अनिल कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि महिला का जीवन खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने युवक कुबेर की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की, जिसकी वजह से समय रहते महिला को नई जिंदगी मिल सकी।

Previous Post

गाजियाबाद पुलिस की लापरवाही से गवाहों की सुरक्षा संकट में, कोतवाल निलंबित, जांच शुरू

Next Post

Women’s Asia Cup: भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंद कर सुपर 4 में बनाई अपनी जगह

Next Post
Women’s Asia Cup: भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंद कर सुपर 4 में बनाई अपनी जगह

Women's Asia Cup: भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंद कर सुपर 4 में बनाई अपनी जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.