Last Updated:
महिला हॉकी टीम एशिया कप सुपर 4 में पहुंचीहांगझोउ. पुरुष टीम के एशिया कप चैंपियन बनने के बाद महिला टीम ने भी इसकी तरफ कदम बढ़ा दिया है. सिंगापुर के खिलाफ भारत ने ऐसा खेल दिखाया जिससे तमाम विरोधी टीम थर थर कांप रही है. नवनीत कौर और मुमताज खान की हैट्रिक के दम पर भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में सिंगापुर को 12-0 से हराकर सुपर 4 में धमाकेदार एंट्री मारी. सोमवार को हुए इस मुकाबले में नवनीत और मुमताज ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं नेहा ने दो गोल और लालरेमसियामी, उदीता, शर्मिला और रुतुजा पिसाल ने एक-एक गोल कर भारत की जीत पक्की कर दी.
दुनिया की 10वें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था. इस मैच में भी उन्होंने शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया. भारत ने पहले दो मिनट में ही गोल कर बढ़त बना ली. मुमताज ने सर्कल के ऊपर से रिवर्स स्टिक शॉट मारकर स्कोरिंग की शुरुआत की. भारत के शुरुआती दबाव ने सिंगापुर को पीछे धकेल दिया और हालांकि उन्होंने आठवें मिनट में भारत के पहले पेनल्टी कॉर्नर को रोका. नेहा ने 11वें मिनट में रिबाउंड पर गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया. सिर्फ दो मिनट बाद लालरेमसियामी ने करीब से गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया.
Another day, another masterclass! 💥

