Last Updated:
Gyaneshwari Yadav Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है. महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं. फिलहाल भारत कुल पांच पदकों के साथ आठवें स्थान पर है.
ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल.
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पांचवां पदक दिलाया है. 22 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में कुल 199 किग्रा (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया. उन्होंने गोल्ड के लिए आखिरी दम पर पूरा जोर लगाया, लेकिन नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिससे उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा. भले ही ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर मेडल जीता, लेकिन यह उनके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. वो इसलिए, क्योंकि अपने आखिरी प्रयास में 111 किग्रा वजन उठाकर ज्ञानेश्वरी ने क्लीन एंड जर्क और कुल वजन (टोटल) दोनों में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना दिया.
स्नैच में तीनों प्रयास रहे सफल
ज्ञानेश्वरी ने मुकाबले की शुरुआत बेहद आत्मविश्वास के साथ की. उन्होंने स्नैच के पहले प्रयास में 82 किग्रा वजन आसानी से उठाया. इसके बाद दूसरे प्रयास में 85 किग्रा और तीसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर स्नैच में तीनों प्रयास सफल किए. 88 किग्रा की तीसरी लिफ्ट पूरी करने के बाद उन्होंने दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस देकर अपनी खुशी जाहिर की. स्नैच के बाद वह पदक की मजबूत दावेदार बन चुकी थीं.
Heartiest congratulations to the Khelo India & SAI Patiala athlete Gyaneshwari Yadav on winning the Silver Medal in Weightlifting at the Commonwealth Games Glasgow 2026.
She delivered an outstanding performance with a total lift of 199 kg (88 kg in Snatch + 111 kg in Clean &… pic.twitter.com/xV4Ra3Wdva







