संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआव पांडेय में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को एक पुलिया के नीचे से बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव की किसी महिला ने पुलिया के नीचे युवक का शव देखा। यह बात गांव में फैल गई। सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया।
बताया कि प्रभु (36) निवासी महुआव पांडेय का शव बरामद हुआ है। पुलिया उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर थी। इंस्पेक्टर ने बताया की स्वजन के मुताबिक प्रभु के सीने में दर्द था, वह कुछ अस्वस्थ था। तीन-चार दिनों से वह दवा खा रहा था। रविवार की रात लगभग 11 बजे एक बार वह पुलिया के पास भी गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा था।

रात में उसकी खोजबीन हुई लेकिन कोई पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह मामला उजागर हो गया। पुलिया के नीचे पत्थर भी पड़े थे। प्रथम दृष्टया बाह्य रुप से बहुत ज्यादा कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।





