संवाददाता@विशाल टंडन……
— पुलिस ने रास्ते में छीना प्रतीकात्मक पुतला, स्वर्ण जयंती चौक पर सभा कर जताया विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले के साथ स्वर्ण जयंती चौक की ओर बढ़ रहे थे।

रास्ते में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए यूथ कांग्रेस के महासचिव रोहित मिश्रा और मृदुल मिश्रा से पुतला छीन लिया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे। यहां आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग परेशान है।

पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार के खिलाफ युवा संघर्ष जारी रखेंगे। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

पैदल मार्च में पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, आरटीआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, ओबरा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति, पीसीसी सदस्य राजबली पांडेय, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमाचल साहनी, जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय, जिला सचिव आशीष सिंह, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, जिला सचिव शेखर शरण सिंह व शीतला सिंह पटेल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप चौबे व प्रांजल श्रीवास्तव, चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जयशंकर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पद यात्रा के दौरान काफ़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात रही।








