संवाददाता@मनीष कुमार…..

समाजवादी पार्टी और पीडीए के संयुक्त कार्यक्रम के तहत म्योरपुर ब्लॉक के पिंडारी गांव में 12 अगस्त को विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले, तहसील, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पीडीए के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।








