• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में नकली करेंसी की गड्डियां, ग्रेटर नोएडा में 3 गिरफ्तार

Admin by Admin
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में नकली करेंसी की गड्डियां, ग्रेटर नोएडा में 3 गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस और SOG टीम ग्रेटर नोएडा जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की छपाई और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 100-100 रुपये के कुल 2549 जाली नोट, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 54 हजार 900 रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं. इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रिंटर, नोटों की कटिंग मशीन, एक स्कॉर्पियो कार और चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था और पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के निर्देश पर अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय के नेतृत्व में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त अभियान चलाया.

सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:47 बजे सिरसा गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार को रोककर तलाशी ली गई. कार में तीन युवक सवार थे. तलाशी के दौरान पुलिस को 100 रुपये के बड़ी संख्या में जाली नोट मिले.

पुलिस ने बताया कि बरामद सभी जाली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर प्रिंट किया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने और बेचने के लिए लेकर जा रहे थे. इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बन्टी अत्री (23), खुशदिल (21) और उपेन्द्र कुमार (25) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी अलीगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं.

असली नोट स्कैन कर तैयार करते थे नकली नोट
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर पहले असली नोट को स्कैन करते थे. इसके बाद प्रिंटर की मदद से उसी डिजाइन और सीरियल नंबर के जाली नोट तैयार किए जाते थे. नोटों को सही आकार देने के लिए कटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता था.

जांच के अनुसार आरोपी नकली नोटों की गड्डियां तैयार करते थे. गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए जाते थे, ताकि पहली नजर में पूरी गड्डी असली नजर आए. पुलिस का कहना है कि गड्डियों को असली दिखाने के लिए उनके सिरों पर केनरा बैंक के डिपॉजिट फॉर्म भी रबर बैंड से लगाए जाते थे.

प्रिंटर और कटिंग मशीन समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2549 जाली नोटों के अलावा एक प्रिंटर, नोटों की कटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और स्कॉर्पियो कार (HR 30 AF 9184 बरामद की है. इसके साथ ही चार मोबाइल फोन, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं.

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ईकोटेक प्रथम में मु.अ.सं 106/2026, धारा 178/179/180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा नकली नोटों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

इस कार्रवाई में थाना ईकोटेक प्रथम और SOG टीम के उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितने समय से नकली नोटों की छपाई और सप्लाई का काम किया था तथा इन नोटों को किन स्थानों पर खपाने की योजना थी.



Source link

Post Views: 5
Previous Post

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

Next Post

उस दौर की इकलौती महिला संगीतकार, जिनकी धुनों के आगे बड़े-बड़े धुरंधर हो गए पानी, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

Next Post
उस दौर की इकलौती महिला संगीतकार, जिनकी धुनों के आगे बड़े-बड़े धुरंधर हो गए पानी, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

उस दौर की इकलौती महिला संगीतकार, जिनकी धुनों के आगे बड़े-बड़े धुरंधर हो गए पानी, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement