• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

[ad_1]

Last Updated:October 06, 2026, 23:33 IST

एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक के करीब साल भर बाद इसकी पुष्टि की. एक्टर ने बताया कि वे 2022 से अलग रह रहे थे. उन्होंने बेटी के खातिर रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश की, मगर आखिर में उन्हें अलग होना पड़ा. उनका भले तलाक हो गया है, मगर वे प्रीति के साथ मिलकर बेटी की परवरिश कर रही हैं. एक्टर ने साल 2012 में शादी की थी.

ख़बरें फटाफट

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाकZoom

विजयेंद्र कुमेरिया हाल में ‘जूही मुई’ में नजर आए थे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने पत्नी प्रीत के साथ अपने तलाक की पुष्ट कर दी है. वे अब अपनी पत्नी प्रीति के साथ नहीं रह रहे हैं. विजयेंद्र ने हाल में एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया. उन्होंने 2012 में प्रीति भाटिया से शादी की थी. उन्होंने बताया कि शादी के लगभग एक दशक बाद उन्हें तालमेल की समस्याओं का सामना करना पड़ा. दोनों साल 2022 से अलग रह रहे थे. आखिरकार, उन्होंने साल 2025 में तलाक ले लिया.

विजयेंद्र कुमेरिया ने ईटाइम्स को बताया, ‘इस दौरान मैं इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि मैं खुद अपनी पर्सनल लाइफ में हो रही चीजों को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहा था. मैं हमेशा से एक प्राइवेट इंसान रहा हूं और शायद मुझे नहीं पता था कि उस स्थिति को कैसे संभालूं. लेकिन समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि लोगों को सच बता देना बेहतर है.’

साल 2025 में मिला तलाक का आदेश
विजयेंद्र कुमेरिया ने तलाक के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा, ‘ऐसे फैसले रातों-रात नहीं लिए जाते. हमारे बीच बहुत सारे मतभेद और तालमेल की समस्याएं होने लगीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं. ऐसा नहीं है कि हमने अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बनी और हम 2022 में अलग हो गए. यह आपसी फैसला था और हमें 2025 में तलाक का आदेश मिला.’

10 साल की बेटी के पिता हैं विजयेंद्र कुमेरिया
विजयेंद्र और प्रीति भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन वे अपनी 10 साल की बेटी किमाया की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की खातिर सालों तक अपनी शादी बचाने की कोशिश की. हालांकि, आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि अलग होना बच्चे की बेहतरी के लिए भी जरूरी था. उन्होंने कहा, ‘यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि इसमें एक बच्चा शामिल था. इसीलिए प्रीति और मैंने कई सालों तक इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, खासकर बच्चे के लिए. लेकिन मुझे लगता है कि किमाया के लिए भी यह बेहतर है कि वह नाखुश माहौल में बड़ी होने के बजाय दोनों माता-पिता से अलग-अलग प्यार पाए. किसी भी माता-पिता की तरह हम भी उसके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, और हम वही कर रहे हैं.’ काम की बात करें तो, विजयेंद्र कुमेरिया हाल में ‘जूही मुई’ में नजर आए थे. इस शो में ईशा सिंह भी अहम भूमिका में थीं, लेकिन प्रीमियर के छह महीने से भी कम समय में यह शो बंद हो गया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 06, 2026, 23:33 IST



[ad_2]

Source link

Views: 55
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में नकली करेंसी की गड्डियां, ग्रेटर नोएडा में 3 गिरफ्तार

Next Post
ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में नकली करेंसी की गड्डियां, ग्रेटर नोएडा में 3 गिरफ्तार

ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में नकली करेंसी की गड्डियां, ग्रेटर नोएडा में 3 गिरफ्तार

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement