• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

Admin by Admin
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


Last Updated:October 06, 2026, 22:16 IST

Lucknow Latest News: लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में स्ट्रीट डॉग पर फायरिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि बाइक सवार एक शख्स ने सड़क किनारे मौजूद कुत्ते पर गोली चला दी. घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटनाZoom

सीसीटीवी वीडियो वायरल

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का मामला सामने आया है. घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक बाइक सवार युवक पर सड़क किनारे मौजूद कुत्ते को गोली मारने का आरोप है. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और पुलिस ने आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राजाजीपुरम के ब्लॉक-सी इलाके में ग्रीनफील्ड स्कूल और विशन ऑप्टिकल के पास हुई. CCTV फुटेज में एक बाइक सवार युवक नजर आ रहा है. उसके बाद वह कुछ देर के लिए रुकता है और कुत्ते की तरफ फायरिंग करता दिखाई देता है. घटना के बाद वह बाइक से मौके से चला जाता है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट’ की टीम भी मौके पर पहुंची. संस्था की ओर से तालकटोरा थाने में लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. संस्था ने मृत कुत्ते के शव को सुरक्षित रखवाया है और उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की है.

वहीं, रिहायशी इलाके में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता है. पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जांच के जरिए बाइक सवार की पहचान और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पशु संरक्षण संस्था की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. मामले में पुलिस यह भी पता कर रही है कि घटना की वजह क्या थी और आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कौन-कौन सी कानूनी धाराओं में कार्रवाई बनती है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी तस्वीर और साफ हो सकेगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 22:12 IST



Source link

Post Views: 2
Previous Post

‘आंखें ज्यादा बोलती हैं शब्द कम’, ‘दृश्यम 3’ की सफलता से गदगद श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

Next Post

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

Next Post
13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.