संवाददाता@विशाल टंडन…..
— स्वर्ण जयंती चौक से हाइडिल मैदान तक निकाला पैदल मार्च

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता एवं अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्र धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। यदि सरकार छात्रों की आवाज को अनसुना करती रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वर्ण जयंती चौक से हाइडिल मैदान तक पैदल मार्च निकाला और जिला प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया। छात्रों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में संदीप गुप्ता, सोनाक्षी श्रीवास्तव, सच्ची गुप्ता, खुशी, अनुष्का सोनकर, प्राची, प्रियांशु अग्रवाल, आदित्य सिंह, तनिष्क मौर्य, विवेक सिंह, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, शिवांशु गोस्वामी, रोहित जाटव, आशीष कुमार, दिव्यांशी सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, युवराज गिरी और निमेष गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।







