• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर भारत का ‘महाविजय’! अहमदाबाद ने दुनिया को झुकाया, CEO भी हुईं कायल

Admin by Admin
July 22, 2026
in खेल
0
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर भारत का ‘महाविजय’! अहमदाबाद ने दुनिया को झुकाया, CEO भी हुईं कायल
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:July 22, 2026, 16:56 IST

2030 commonwealth games: 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिलने के पीछे अहमदाबाद का विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचा सबसे बड़ा कारण रहा. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैटी सैडलियर ने कहा कि भारत की बोली संगठन के नए कम-लागत वाले मॉडल के अनुरूप थी और पहले से तैयार आधुनिक सुविधाओं ने चयन प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभाई. उन्होंने भारत सरकार के निवेश, मजबूत आयोजन टीम और खेलों के प्रति देश के उत्साह की भी जमकर सराहना की.

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर भारत का 'महाविजय'! अहमदाबाद ने दुनिया को झुकायाZoom

2030 कॉनवेल्थ गेम्स

ग्लास्गो: राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ स्पोर्ट) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैटी सैडलियर ने कहा कि अहमदाबाद के पहले से तैयार विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे ने 2030 में होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार भारत को दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई.

उन्होंने कहा कि भारत की यह बोली संचालन संस्था के संशोधित कम-लागत वाले ‘मेजबानी मॉडल’ के साथ पूरी तरह मेल खाती थी. भारत को नवंबर पिछले वर्ष 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार प्रदान किया गया था.

यह फैसला ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’(पूर्व में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ) द्वारा ‘गेम्स रीसेट’ मॉडल अपनाने के बाद लिया गया, जिसका उद्देश्य आयोजन की लागत कम करना था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने बढ़ती लागत के कारण 2026 खेलों की मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था. सैडलियर ने पीटीआई से कहा:

हमारे लिए यह सौभाग्य की बात थी कि हमारे दो सबसे बड़े सदस्य देशों (भारत और नाइजीरिया) ने 2030 के लिए रुचि दिखाई. भारत में उपलब्ध सुविधाएं शानदार थीं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि वे पहले से मौजूद थीं इसलिए हमें नई सुविधाएं बनाने की जरूरत नहीं थी। विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार करने के लिए बनाने के लिए सरकार का निवेश वाकई बेहतरीन था. जिस तरह की टीम उन्होंने बनाई और जिस प्रकार सभी एकजुट होकर यह दिखा रहे थे कि इन खेलों की मेजबानी उनके लिए, भारत सरकार के लिए और देश के लोगों के लिए कितनी मायने रखती है, उसने हमें बेहद प्रभावित किया.

सैडलियर ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के प्रति भारत का उत्साह भी मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान एक महत्वपूर्ण सकारात्मक पहलू रहा. हालांकि भारत खेलों की महाशक्ति नहीं है, फिर भी राष्ट्रमंडल खेलों के सर्वकालिक पदक तालिका में वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है.

भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी दावेदारी कर रहा है. सैडलियर ने कहा:

भारतीय खिलाड़ी चैंपियन हैं, महान खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसी ऐसे देश को देखना जिसकी आकांक्षा राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने की हो, बेहद आकर्षक है. इससे पता चलता है कि वह खेलों के विकास को लेकर वास्तव में गंभीर है.

2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पारंपरिक खेल विरासत भी प्रदर्शित होने की उम्मीद है. पहली बार कई स्वदेशी खेलों को प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है. कबड्डी, खो-खो, मल्लखंभ और योगासन उन खेलों में शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

मुख्यालय. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च

Next Post

महाभारत का वो भीम, जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हाथी जैसी ताकत से जीता था सिल्वर, दुनिया देखकर दंग रह गई थी!

Next Post
महाभारत का वो भीम, जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हाथी जैसी ताकत से जीता था सिल्वर, दुनिया देखकर दंग रह गई थी!

महाभारत का वो भीम, जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हाथी जैसी ताकत से जीता था सिल्वर, दुनिया देखकर दंग रह गई थी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio