संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के डड़िहरा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डड़िहरा गांव निवासी 25 वर्षीय राम यादव का सोमवार को किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने कथित रूप से फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी जब उसकी मां को हुई तो वह सदमे में बेहोश हो गईं।

परिजनों ने उन्हें भी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।





