संवाददाता@रामबली मिश्रा…….

आगामी श्रावण मास के लगने वाले बिशाल अजीरेश्वर महादेव मंदिर जरहा के मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन 26जुलाई को जरहा मंदिर परिसर सभा हाल में किया गया है जिसमें ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी,सदस्य,शिक्षक और क्षेत्र के संभ्रांतजन को भाग लेने का आग्रह किया गया है।

इस बैठक में माह भर चलने वाले अजीरेश्वर महादेव के जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों और मेले के सकुशल संचालन हेतु रणनीति पर विचार विमर्ष कर तय करनी है।इसलिए बैठक को सफल बनाने में सभी सम्मानित जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग अपेक्षित है।

बता दे कि प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले में अंतरप्रांतीय कावड़ियों का बाबा अजीरेश्वर महादेव को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।जिसमें जिला प्रशान एवं स्थानीय पुलिस फोर्स का सहयोग रहता है।





