संवाददाता@संदीप अग्रहरी…….

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, म्योरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और समग्र वातावरण का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन, आवास और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में भी बातचीत की।

राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने से सफलता जरूर हासिल की जा सकती है।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी नेता सुजीत अग्रहरि, आशीष अग्रहरी, मोनू जायसवाल, भूपेंद्र गुप्ता, युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरि, समाज कल्याण विभाग के रामबली यादव, विद्यालय की अध्यापिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





