संवाददाता@संजय सिंह…..

नगर पंचायत चुर्क में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर पंचायत में बाकायदा लाउडीस्पीकर से जनता के बीच में सूचना प्रसारित कराया इस अभियान के तहत मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर पशु पालकों पर जुर्माना लगाया जायेगा।

अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने बताया कि छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित होता है पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। यदि किसी का पशु सड़कों पर घूमता हुआ पाया गया तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जिनका भी पशु पकड़ा जाएगा उनके ऊपर₹1000 जुर्माने के तौर पर लगाया जाएगा
नगर पंचायत का कहना है कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि नगर क्षेत्र को छुट्टा पशुओं से मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।





