Last Updated:
रवि किशन ने पत्नी प्रीति किशन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रीति को अपनी ताकत और बच्चों की प्रेरणा बताया, और अपनी सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया.
भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूं तो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन पत्नी प्रीति किशन को लेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में प्रीति ने उनका साथ दिया और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका है. ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी.
रवि किशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी प्रीति किशन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की. इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है. कैप्शन में प्रीति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्रीति किशन. मेरी ताकत और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद. मैं हमेशा इस बात का आभारी रहूंगा कि आप मेरी सुख-दुख की साथी हो. लव यू… महादेव, आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे.”
View this post on Instagram

