@जे0 के0……

Sonbhadra । मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि लगभग 310.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस दो मंजिला भवन का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य भवन का स्ट्रक्चर तैयार है तथा प्लास्टर एवं फर्श (कोबा) का कार्य प्रगति पर है। पम्प हाउस का निर्माण जारी है, बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट का अधिकांश कार्य संपन्न हो गया है।

मंडलायुक्त ने निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन पूर्ण होने के बाद साइबर अपराधों की जांच एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।





