@जे0 के0…..

Sonbhadra । समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठकें शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत कैकराही तथा विधानसभा क्षेत्र 401 रॉबर्ट्सगंज के चतरा ब्लॉक अंतर्गत रामगढ़ में आयोजित की गईं। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव तथा विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया।

बैठकों में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय, घनश्याम गौड़, मोहम्मद सईद कुरैशी, बाबूलाल यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ. के.डी. सिंह पटेल, चंद्रभूषण यादव, लाल बहादुर पाल, उमेश पाल तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





