संवाददाता@रामबली मिश्रा……

नवागत पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने शनिवार को बीजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मेस, शस्त्रागार तथा अभिलेखीय अभिलेखों की जांच कर उनकी अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात पुलिस उपाधीक्षक ने थानाध्यक्ष के साथ मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सिरसोती बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सतर्कता बढ़ाने तथा नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक प्रकरण की विवेचना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।





