• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत में बिछाया करंट वाला तार, दो सगे भाई झुलसे

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर; दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Sonbhadra। जंगल किनारे खेत में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कोन थाना क्षेत्र की निगाई ग्राम पंचायत के हरहरिया टोला धौराबधान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर की शाम कुछ लोगों ने जंगल से सटे खेत में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए चारों ओर तार का जाल बिछाकर उसमें हाईटेंशन करंट प्रवाहित कर दिया था।

इसी दौरान जगरनाथ चेरो (60) अपने भाई गुदन चेरो के साथ बैल खोजने खेत की ओर गए थे। बैल नहीं मिलने पर दोनों शाम के समय वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जगरनाथ चेरो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

पीड़ित के पुत्र रमेश चेरो ने 17 सितंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंतू चेरो और उदय यादव समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कोन. शिक्षक संघ की बैठक में संगठन विस्तार और चयन वेतनमान पर हुई चर्चा

Next Post

सोनभद्र. 20 सितंबर को गूंजेगी सवर्ण समाज की आवाज, रामलीला मैदान में जुटेंगे समाज के संगठन

Next Post

सोनभद्र. 20 सितंबर को गूंजेगी सवर्ण समाज की आवाज, रामलीला मैदान में जुटेंगे समाज के संगठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.