• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. किशोरी के अपहरण और बंधक बनाकर शोषण का आरोप, मां ने लगाए गंभीर आरोप

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sonbhara। दुद्धी  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के अपहरण, बंधक बनाकर रखने, यौन शोषण और कथित रूप से बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में अपहरण की प्राथमिकी पहले से दर्ज है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है और तहरीर में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।

शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 20 मार्च 2026 को लापता हो गई थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा।

महिला ने आरोप लगाया कि किशोरी को गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया। वहां भी उसे कई महीने तक बंधक बनाकर रखने और उसके साथ यौन एवं शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, गत बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी पहले से दर्ज है। तहरीर में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. 20 सितंबर को गूंजेगी सवर्ण समाज की आवाज, रामलीला मैदान में जुटेंगे समाज के संगठन

Next Post

Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

Next Post
Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.