• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

[ad_1]

Last Updated:September 19, 2026, 08:42 IST

Bipasha Basu Protein Powder: प्रोटीन पाउडर को लेकर बिपाशा बसु का पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया. एक्ट्रेस ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर नए पैक में कुछ कीड़े होने का दावा किया था. उन्होंने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में मदद मांगी. अब ISOPURE की तरफ से इस पूरे मामले पर ऑफिशियल प्रतिक्रिया सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाबZoom

बिपाशा बसु ने दावा किया था कि उनके प्रोटीन पाउडर में कीड़े निकले थे.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने प्रोटीन पाउडर को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. 10 सितंबर को बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने नए खोले गए ISOPURE प्रोटीन पाउडर के कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़े जैसे कुछ दिखाई देने की बात कही. एक्ट्रेस ने इस मामले में महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर तुकाराम मुंढे से भी मदद मांगी थी. अब न्यूट्रिशन ब्रांड ने इस मामले पर सफाई दी है.

ग्लेनबिया परफॉर्मेंस न्यूट्रिशन (जीपीएन) इंडिया के जनरल मैनेजर सुमित माथुर ने कहा कि उन्होंने बिपाशा बसु से तुरंत संपर्क किया है. ISOPURE की टीम अब उस प्रोटीन पाउडर के पैक की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि टीम यह पता लगाएगी कि पैक असली है या नहीं और प्रोडक्ट की गुणवत्ता कैसी है. कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा और प्रोडक्ट की क्वालिटी उसकी प्राथमिकता है.

उन्होंने बताया कि वह कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर नकली प्रोडक्ट्स पर नजर रखती है. ISOPURE ने ग्राहकों से कहा है कि वे प्रोडक्ट सिर्फ अधिकृत दुकानों या वेबसाइट से खरीदें. इस्तेमाल करने से पहले पैक पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी प्रोडक्ट के असली होने की जांच कर लें.

आपको बता दें कि बिपाशा ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि नए खोले गए डिब्बे में छोटे-छोटे कीड़े हैं. उन्होंने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए उनसे मदद अपील की थी.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब महाराष्ट्र FDA खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर बड़े स्तर पर जांच अभियान चला रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून से अगस्त 2026 के बीच FDA ने 37,604 सैंपल इकट्ठे किए, जिनमें 34,584 फूड सैंपल थे. विभाग ने इस दौरान 32,604 सैंपल की जांच की. वहीं, 100 दिनों में करीब 12,000 फूड प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की जानकारी भी सामने आई है. कई जगह नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित किए गए और नोटिस जारी हुए.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 19, 2026, 08:42 IST



[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. किशोरी के अपहरण और बंधक बनाकर शोषण का आरोप, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Next Post

Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है उम्मीद

Next Post
Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है उम्मीद

Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है उम्मीद

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement