• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है उम्मीद

Admin by Admin
September 19, 2026
in खेल
0
Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है उम्मीद


Last Updated:September 19, 2026, 09:30 IST

एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किए टेकबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत की क्विम्सी डिसूजा को हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में क्विम्सी डिसूजा का सामना इंडोनेशिया की सुमाया से था. मुकाबले की शुरुआत में क्विम्सी डिसूजा ने अपनी बढ़त बना ली थी, लेकिन वह अपने लय को बरकरार नहीं रख पाईं.

Asiad: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजाZoom

क्विम्सी डिसूजा को सेमीफाइनल में मिली हार

नई दिल्ली: भारत की क्विम्सी डिसूजा एशियन गेम्स की टेकबॉल महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार गईं. सेमीफाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया की सुमाया के खिलाफ की थी. उन्होंने जुझारू प्रदर्शन से मुकाबले में अपने विरोधी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन गोल्ड मेडल की रेस से अब वह बाहर हो गई हैं. क्विम्सी ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगी.

क्विम्सी मैच में सुमाया पर शुरूआती बढत बनाई थी, लेकिन लय कायम नहीं रख पाई और 12-7, 9-12, 7-12 से वह हार गईं. इससे पहले प्रदेश स्तर पर फुटबॉल और 1500 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली मुंबई की इस खिलाड़ी ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो को इंस्टाग्राम पर अपना कौशल दिखाते हुए देखने के बाद टेकबॉल खेलना शुरू किया.

पहले गेम में क्विम्सी डिसूजा ने बनाई थी बढ़त

पहले गेम में पूरी तरह नियंत्रण में दिखी डिसूजा ने 12-7 से बढत बना ली थी. लेकिन दूसरे गेम में सुमाया ने वापसी की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक ले गई. इसमें लगातार नौ अंक बनाकर उन्होंने डिसूजा को मुकाबले से बाहर कर दिया.

डिसूजा अब रविवार को कांस्य पदक का प्लेआफ खेलेगी. टेकबॉल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है. टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रण है. इस खेल का आविष्कार 2014 में हंगरी में फुटबॉल के शौकीन गैबोर बोरसानी, ग्योरगी गैटियन और विक्टर हुस्जार ने किया था.

2017 में पहली बार टेकबॉल का हुआ था विश्व चैंपियनशिप

पहली आधिकारिक टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप 2017 में बुडापेस्ट में आयोजित की गई थी. टेकबॉल में खिलाड़ी हाथों और बाजुओं को छोड़कर अपने शरीर के लगभग हर हिस्से का उपयोग करते हुए एक मानक आकार की फुटबॉल को एक पारदर्शी प्लेक्सीग्लास से विभाजित घुमावदार टेबल पर उछालते हैं. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि एशियन में गेम्स टेक बॉल  को अगर सफलता मिलती है तो यह विश्व पटल पर और भी ज्यादा लोकप्रिय होगी और इस खेल को बढ़ावा मिलेगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 19, 2026, 09:30 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Bipasha Basu Protein Powder: बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े? कंपनी ने दिया जवाब

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में जिला स्तरीय खेल चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में जिला स्तरीय खेल चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.