• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0……


Sonbhadra । माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण एवं परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बैठक में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से जीओ लोकेशन सहित परिषद की वेबसाइट पर अपलोड 211 विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर जनपद सोनभद्र में कुल 66 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इनमें 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 09 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 41 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्यों से मांगी गई आपत्तियों, शिकायतों एवं विसंगतियों के संबंध में कुल 66 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें परीक्षा केन्द्र की दूरी से संबंधित 29, परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के संबंध में 24 तथा संसाधनों की कमी के कारण परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाने से संबंधित 05 आपत्तियां शामिल हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद की भौगोलिक विषमता, विद्यालयों के बीच अधिक दूरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के पर्याप्त साधनों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए अवगत कराया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सुगमता से सम्मिलित कराने के लिए जनपद में लगभग 19 से 20 अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों की संख्या अधिक आवंटित की गई है, जिससे परीक्षा संचालन में कठिनाई हो सकती है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में धूमिल छवि वाले अथवा डिबार घोषित विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र न बनाया जाए। छात्र-छात्राओं की सुविधा एवं आवागमन को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 10 से 12 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र आवंटित न किए जाने का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने बैठक की कार्यवृत्ति एवं परीक्षा केन्द्र आवंटन से संबंधित समस्त विवरण 05 नवम्बर 2026 तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि, जनपद की चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारीगण, जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रधानाचार्य (पुरुष) अनिल कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज घोरावल, वरिष्ठ प्रधानाचार्य (महिला) पूजा राय, चन्द्रगुप्त मौर्य इण्टर कॉलेज मधुपुर, परीक्षा पटल प्रभारी संतोष कुमार एवं प्रधान सहायक श्री कमलेश सिंह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा

Next Post

ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

Next Post

ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

Related Posts

  • ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर
  • ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
  • घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा
  • डाला. राखड़ की धूल से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर किया प्रदर्शन डाला. राखड़ की धूल से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर किया प्रदर्शन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement