संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल घोरावल ब्लॉक के धरमौली गांव में खेत में धान की कटाई कर रही एक महिला को विषैले सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकवारी देवी (45) पत्नी बलवंत निवासी ग्राम फुटहड़वा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली मंगलवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे धरमौली गांव में खेत में धान की कटाई कर रही थी। इसी दौरान खेत की मेड़ में छिपे विषैले सर्प ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी घोरावल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

इलाज कर रहे डॉक्टर देवेश पांडेय ने बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।