• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. राखड़ की धूल से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर किया प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


भारी वाहनों से सड़क पर गिर रही राख, उड़ते धूल के गुबार से हादसे की आशंका; प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग


वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे से जुड़े तेलगुड़वा-हाथीनाला मार्ग पर राखड़ की ढुलाई से उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीणों और राहगीरों ने मंगलवार दोपहर तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से सड़क पर बिखरी राखड़ को तत्काल हटवाने और राखड़ लदे वाहनों से सड़क पर राख गिरने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीजपुर, शक्तिनगर और रेणुकूट की ओर से आने वाले राखड़ लदे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर जगह-जगह राख गिर जाती है। सूखने के बाद यही राख वाहनों के गुजरने और हवा चलने पर धूल के गुबार में तब्दील हो जाती है। कई स्थानों पर धूल इतनी अधिक उड़ती है कि कुछ समय के लिए सामने का रास्ता तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी के साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में रखी खाद्य सामग्री पर भी राख की धूल जम रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को धूल के कारण सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क पर जमा राखड़ को शीघ्र साफ कराया जाए और राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों को ढककर चलाने तथा सड़क पर राख न गिरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रदर्शन के दौरान तेलगुड़वा निवासी अशर्फीलाल, सोनू पासवान, गोलू जायसवाल, विकास कुमार, ओमप्रकाश, आरडी पासवान, कमलेश यादव, धीरू मोदनवाल, नीरज, रामू पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. सड़क-पुलिया के लिए आठवीं की छात्रा ने डीएम से लगाई गुहार

Next Post

घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा

Next Post

घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement