• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
November 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……


धनतेरस से छठ पूजा तक सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर; शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील


आगामी त्योहारों को लेकर म्योरपुर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को म्योरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने कहा कि त्योहार खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं। ऐसे में सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

अफवाहों से रहें दूर, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर;

थानाध्यक्ष ने लोगों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का विवाद या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में ये रहे मौजूद;

इस मौके पर चौकी इंचार्ज लीलासी परमानंद तिवारी, सुनील अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, अजय अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, राम दयाल प्रजापति, राम नरेश जायसवाल, लीलासी ग्राम प्रधान, जगनारायण कनौजिया, राम दास, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ

Next Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • सोनभद्र. म्योरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पैथोलॉजी और एक डेंटल क्लीनिक पर जड़ा ताला सोनभद्र. म्योरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पैथोलॉजी और एक डेंटल क्लीनिक पर जड़ा ताला
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement