ब्यूरो@जे0 के0/@विशाल टंडन…….
शाहगंज में जनाधार संकल्प रैली के जरिए पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल

Sonbhadra । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनहित संकल्प पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज में आयोजित जनाधार संकल्प रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने घोरावल विधानसभा सीट से डॉ. अरविंद पटेल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सैकड़ों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि पार्टी किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिल आधा करने, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए विश्वविद्यालयों में भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई। साथ ही ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी की।

डॉ. पटेल ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी प्रदेशभर में जनसभाओं के माध्यम से संगठन को मजबूत कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और महंगाई प्रमुख मुद्दे होंगे।

रैली के दौरान डॉ. अरविंद पटेल को घोरावल से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।