• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
November 4, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


डाइट मैदान में सजे 40 स्टॉल, 06 नवम्बर तक चलेगा सरस मेला


Sonbhadra। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई (एनआरएलएम), सोनभद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ आज डाइट मैदान, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। मेले में कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों एवं अन्य स्थानीय सामग्रियों की बिक्री की जा रही है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है। इससे उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह मेला 04 से 06 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर सोन अर्घ्य ब्रांड का शुभारंभ भी किया जाएगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस अवसर पर डीसी मनरेगा रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे 04 से 06 नवम्बर तक डाइट मैदान, उरमौरा में आयोजित सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करें तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश

Next Post

सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी

Next Post

सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • सोनभद्र. म्योरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पैथोलॉजी और एक डेंटल क्लीनिक पर जड़ा ताला सोनभद्र. म्योरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पैथोलॉजी और एक डेंटल क्लीनिक पर जड़ा ताला
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement