• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 20 सितंबर को गूंजेगी सवर्ण समाज की आवाज, रामलीला मैदान में जुटेंगे समाज के संगठन

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में 20 सितंबर को सवर्ण समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में यूजीसी के कथित बदलाव, आरक्षण व्यवस्था में सुधार तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न मुद्दों पर सवर्ण समाज के संगठन विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों से सवर्ण समाज से जुड़े संगठन और बड़ी संख्या में युवा, प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सामने रखने और अपनी मांगों व अधिकारों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि सवर्ण समाज देश की बड़ी आबादी का हिस्सा है और लंबे समय से अपने अधिकारों, सम्मान तथा प्रतिभाओं को उचित अवसर दिए जाने की मांग करता रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर 20 सितंबर को होने वाला सम्मेलन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत में बिछाया करंट वाला तार, दो सगे भाई झुलसे

Next Post

सोनभद्र. किशोरी के अपहरण और बंधक बनाकर शोषण का आरोप, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Next Post

सोनभद्र. किशोरी के अपहरण और बंधक बनाकर शोषण का आरोप, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.