संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लहास गांव में दूसरे की खेत जबरदस्ती जोतने और पथरगड्डी उखाड़ने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।इंद्रा सिंह पत्नी राजनरायन सिंह निवासी अनगढ़, दुर्गा बाजार, थाना कटरा कोतवाली, जिला मिर्जापुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 27 जून 2026 को मैने अपने आ0न0 203 रकबा 1.6110 हे0 की जमीन की पक्की पैमाइश व पथरगडडी भी कराया था।
इसके बावजूद विपक्षीगण सुरेंदर सिंह पुत्र लक्षमण सिंह, विरेंद्र सिंह पुत्र स्व. हनुमान सिंह, सुरज सिंह पुत्र स्व अंगद सिंह, धिरज सिंह उर्फ रोहित पुत्र स्व. अंगद सिंह सभी निवासीगण लहास थाना घोरावल, ये सभी मेरे लहास ग्राम स्थित उक्त जमीन पर अवैध कब्जे की नियत से खेत को जोतवा दिये और पथरगड्डी में लगे पत्थरों को उखाड़ कर फेंक दिये।

जब मैनें इसका विरोध किया तो विपक्षीगण गाली गलौज देते हुए जान से मारने की भी धमकी देने लगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रा सिंह की तहरीर पर सुरेंदर सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरज सिंह, धिरज सिंह उर्फ रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।





