संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करीबरॉव गांव मे जमीन संबंधित मामले में विवाद हुआ। आरोप है कि हुई पत्थरगड्डी को भी आरोपितों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इस मामले में मतीन बेग पुत्र मंजूर बेग निवासी पलीयां कला धरनीपूर थाना रार्बटसगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ग्राम कर्रीबरांव घोरावल स्थित अपनी आराजी नं 431 की पक्की पैमाइश व पथरगड्डी कराया था।
बीते 7 जुलाई को 10 बजे दिन जब वह उक्त नंबर की जमीन पर पहुँचे तो केदार पुत्र सुमेर, कुद्दू पुत्र पुसु , ओमप्रकाश प्रजापती पुत्र लाल मोहर तथा रामसागर उर्फ टन्नू पुत्र रामदुलारे निवासीगण करीबरांव ये सभी मिलकर गांव के लोगो को उकसाकर खेत को जबरदस्ती जोतवा दिये।

जब उन्होंने विरोध किया तो वे सभी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उक्त आराजी की हुई पथरगड्डी में लगे पत्थरो को भी पूर्व में उखाड़ कर फेक दिया गया है। आराजी नं0 431 में अन्य कई लोग भी काश्तकार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मतीन बेग से मिली तहरीर पर इस मामले से जुड़े चारों आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।






